16-17 November 2026: Daily Editorial Summary for IAS, JPSC & BPSC | The.. आउटलुक आउटेज, भारत में जल प्रबंधन और ऊर्जा सुरक्षा अपडेट
RENESHA IAS BY RAVI SIR (DIRECTOR RENESHA IAS) 9661163344 A) आउटलुक आउटेज (Outlook Outage): इंटरनेट की केंद्रीकृत संरचना के खतरे पिछले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादकता और ई-मेल सॉफ्टवेयर सुइट माइक्रोसॉफ्ट 365 / आउटलुक (Microsoft 365 / Outlook) की सेवाएं वैश्विक स्तर पर अचानक ठप हो गईं, जिस पर दुनिया भर के 👉 व्यवसाय, 👉 सरकारें, 👉 अस्पताल और 👉 अन्य महत्वपूर्ण संस्थान चौबीसों घंटे निर्भर रहते हैं। इस आउटेज से करोड़ों लोग प्रभावित हुए और बाद में कंपनी ने इस वैश्विक व्यवधान का तात्कालिक कारण एक नेटवर्क अपग्रेड (Network upgrade) में आई तकनीकी गड़बड़ी को बताया। क्या कारण?? इस घटना ने इंटरनेट की मूल संरचना से हो रहे भटकाव को उजागर किया है। इंटरनेट को मूल रूप से नेटवर्कों के नेटवर्क (Network of networks) यानी एक विकेंद्रीकृत व्यवस्था के रूप में विकसित किया गया था, ताकि यदि किसी एक संस्थान का नेटवर्क ठप हो जाए तो बाकी संस्थान डोमिनोज़ (Dominos) की तरह एक क...